यहाँ स्वागत में परोसा जाता है खून

zulu-women

नई दिल्ली । दुनिया में कईं ऐसी प्रजातियां हैं जिनमे आज भी कई अजीबोंगरीब प्रथाओं का चलन है। दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां पर पुरूषों को खुद को साबित करना होता है।

नाघोल एक ऐसी जनजाति है जहां पर लोगों को अपना पौरुष साबित करना होता है। केन्या का मसाई मारन भी ऐसा ही एक समुदाय है जिसमे कई प्रकार की अजीबोंगरीब प्रथाओं का चलन है ।

यहां के लोग अपना रूतबा दिखाने के लिए प्रतियोगिताएं रखते हैं जिसमें उन्हें जंगल में अकेले जाना होता है और एक शेर को मारकर लाना पड़ता है। अफ्रीका के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पर लोग अपने भाईयों की पत्नियों से ही शादी कर लेते हैं। जिस कारण इस समुदाय में एड्स फैलने का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन यह लोग फिर भी ऐसी प्रथाओं को मानते हैं।

अफ्रीका के जूलू समुदाय में ये लोग पफ एडेर प्रजाति के सांपों को मुंह में रखकर भाग्य बताने का काम करते हैं। लोगों को बीमारी से ठीक करने के लिए भी ये उनके मुंह के सामने तक सांपों को ले जाते हैं।

मसाई समुदाय में मेहमानों का स्वागत बड़ी अच्छी तरह से किया जाता है। ये लोग उनके स्वागत में जानवरों के खून को पीते हैं और उन्हें भी पिलाते हैं। आम लोगों के लिए देखना ये दर्दनाक हो सकता है पर उनके समुदायों में ये रिवाज है।

बुल फाइटिंग केवल स्पेन औक मेक्सिको में ही नहीं बल्कि इस समुदाय के लोगों की ओर से भी इसे पसंद किया जाता है। लोग इसे देखने में रूचि दिखाते हैं। इस दौरान सांड के मालिकों को गंभीर चोटें और यहां तक की मौत भी हो जाती है।

अफ्रिकी समुदाय में इलाज करने वाले का दर्जा ऊंचा माना जाता है। उनके पास इलाज करवाने के लिए लोगों को सांपों के अंडे, मगरमच्छों के अंडे भी ले जाने पड़ते हैं। इसी से उनका इलाज भी किया जाता है।

यहां के समुदाय में लोगों को किशोरावस्था में ही अपना साथी चुनने की आजादी होती है। कई तरह की परंपराओं का पालन करन के बाद ही उन्हें व्यस्क माना जाता है।

अफ्रीका में आज भी खतना की परंपरा चली आ रही है। यहां पर लड़को और लड़कियों का खतना किया जाता है। इस परंपरा को पूरी दुनिया में नकारा जाता है। पर अफ्रीका ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में इसे आज भी किया जाता है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital