मुसलमानों को जेल में डालने में गुजरात सबसे आगे, एक-तिहाई मुस्लिम बंदी अकेले मोदी के राज्य में

Muslims

नई दिल्ली । पूरे देश के मुस्लिम बंदियों की एक तिहाई संख्‍या सिर्फ गुजरात में है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। गुजरात की जेलों में 240 मुस्लिम बंदी हिरासत में हैं। इसके बाद 846 दोषी और 1724 अंडरट्रायल हैं।

इन आकंड़ों के अनुसार भारत में 82190 मुसलमान जेल और पुलिस हिरासत में हैं। इनमें 21,550 दोषी, 59550 अंडरट्रायल और 658 लॉक अप में हैं। गुजरात में 58.6 लाख मुस्लिम हैं जो कि वहां की आबादी का 9.7 प्रतिशत है। लेकिन मुस्लिम बंदियों की बात करें तो यह देश का 36.5 प्रतिशत है।

गुजरात के बाद दूसरा नंबर तमिलनाडु का है। यहां पर 220 मुस्लिम बंदी है। उत्‍तर प्रदेश में केवल 45 बंदी हैं लेकिन यहां पर दोषियों की संख्‍या 5040 और 17858 अंडरट्रायल हैं। रोचक बात है कि आतंकवाद से जूझ रहे जम्‍मू कश्‍मीर में भी केवल 35 बंदी हैं। यहां पर 153 दोषी करार और 1125 अंडरट्रायल मुस्लिम हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital