बीफ पर पाबन्दी से अर्थव्यवस्था को हो रहा भारी नुकसान

Beef

मुंबई । बीफ पर प्रतिबंध, कुछ राज्यों में शराबबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है, अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब केन्द्र में सरकार दो साल पूरे करने जा रही है और विधान सभा चुनावों के मद्देनजर कुछ राज्य सरकारें बीफ प्रतिबंध और शराबबंदी पर कड़ा रुख अपना रही हैं।

उपरोक्त विचार प्रमुख भारतीय उद्योगपति और प्रसिद्ध औद्योगिक घराने गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज ने एक अंग्रेजी दैनिक के साथ बातचीत में व्यक्त किये हैं ।

आदि गोदरेज ने कहा कि पिछले दो सालों में सरकारी नीतियां अच्छी रहीं है। व्यापार करने में मदद मिली है। आदि ने कहा कि उनका विश्वास है कि भारत विश्व में तेज गति की अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा। भारत धीरे-धीरे मजबूत विकसित देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से यह विकास प्रभावित हो रहा है।

उदारहण के लिए कुछ राज्यों में बीफ पर प्रतिबंध। इससे निश्चित रूप से खेती और ग्रामीण विकास पर असर पड़ेगा। क्योंकि आप इन सभी अतिरिक्त गायों का करेंगे क्या? उन्होंने कहा कि इससे व्यापार भी प्रभावित होगा क्योंकि यह अनेक किसानों के लिए अच्छी आय का साधन भी है। उन्होंने कहा कि वैदिक युग में भारतीय बीफ खाते थे। हमारे धर्म में बीफ खाने की कोई मनाही नहीं है। उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्णय अच्छा है। हाईकोर्ट ने कहा है कि गौवध को आप रोक तो सकते हैं, पर आप उसके उपभोग पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital