गायक सोनू निगम ने अज़ान पर उठाये सवाल तो लोगों ने ये दिया जबाव

नई दिल्ली। गायक सोनू निगम ने फजिर (सुबह) नमाज़ के लिए होने वाली अज़ान पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर कहा कि अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।

अपने ट्वीट पर आने वालों के जवाबों के प्रत्युत्तर में सोनू ने लिखा “जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।”

https://twitter.com/sonunigam/status/853761583666806784

https://twitter.com/sonunigam/status/853760205368078336

साथ ही सोनू निगम ने ऐसी बातों को गुंडागर्दी बताया और यह भी लिखा कि वह मंदिर या गुरुद्वारे के भी इस कदम को सपोर्ट नहीं करते कि बिजली का प्रयोग करके वे सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करें।

https://twitter.com/sonunigam/status/853760205368078336

https://twitter.com/sonunigam/status/853758848133242880

सोनू निगम के ट्वीट पर कुछ लोगों ने सोनू निगम का पक्ष लिया वहीँ कुछ लोगों ने सोनू निगम को ट्रोल भी किया। लोगों ने सोनू निगम के सवाल को ख़ारिज कर दिया।

https://twitter.com/hannulamani/status/853825025702539264

कुछ लोगों ने नवरात्री पर जागरण के दौरान इस्तेमल किये जाने वाले लाउडस्पीकर को लेकर सोनू निगम को घेरा। वहीँ एक यूजर ने सोनू निगम को कान में रुई लगाकर सोने की सलाह दी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital