एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली । दिल्ली में होने जा रहे एमसीडी चुनावो के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में कुल 140 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। जिनमे अधिकांशतः पुराने चेहरे हैं। इनमे 50 के करीब वर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। जबकि नए चेहरो में बीजेपी और आप से कांग्रेस में आये नेता भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। दिल्ली नगर निगम में कुल 272 वार्ड हैं। कांग्रेस ने पहली सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जल्द ही बाकी नामों का भी ऐलान किया जाएगा।

हाल ही में आम आदमी पार्टी की महिला विंग उपाध्यक्ष अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुईं थीं जबकि, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता भी हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस ने आप और बीजेपी से आए दोनों नेताओं को टिकट दिया है। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन उनकी जीतने की संभावना और पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर किया गया है।

बता दें कि प्रत्याशियों के चयन में मदद के लिए और कार्यकर्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी के तीन सदस्यों की एक समिति नियुक्त की थी जिसमें वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, रणदीप सुरजेवाला औ मानिक टैगोर शामिल हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital