यूपी में दो दिन और बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक लागू

यूपी में दो दिन और बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि दो दिन और बढाकर अब इसे गुरुवार सुबह 7 बजे तक के लिए लागू कर दिया गया है। इससे पहले प्रदेश में मंगलवार सुबह 7 बजे तक के लिए लॉक डाउन लागू किया गया था।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में लगाए गए आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ को 6 मई सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

सूबे में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलो में बढ़ोत्तरी को देखते हुए प्रदेश सरकार लगातार कोशिश में जुटी है।

वहीँ देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 3,68,147 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 हुई। 3,417 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,18,959 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,13,642 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,62,93,003 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,16,47,037 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,04,698 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital