रिलायंस जियो के 12 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक

नई दिल्ली। रिलांयस के 12 करोड़ से अधिक यूजर्स का डेटा एक वेबसाइट पर लीक होने से रिलायंस के ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। रिलायंस यूजर्स का यह डेटा मॅजिकपाक डॉट कौम नामक वेबसाइट से लीक हुआ है।
लीक होने वाले डेटा में आधार कार्ड से जुडी जानकारियां शामिल हैं। आधार कार्ड के माध्यम से ही रिलायंस जियो ने अपने सिम लोगों को दिए थे। अपना नया सिम देने के लिए जियो ने कोई और डॉक्यूमेंट नहीं लिया था सिर्फ आधार कार्ड से ही ऑनलाइन यूजर्स का डेटा लेकर सिम दिए थे।
वहीँ रिलायंस का दावा कि उसके सभी ग्राहकों का डेटा पूर्णतः सुरक्षित है।रिलायंस ने कहा कि इस वेबसाइट पर दिखाई गई पूरी जानकारी का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है और यह सब गलत है।
magicpak.com नामक जिस वेबसाइट से यह डेटा लीक हुआ है वह 18 मार्च 2017 को godaddy.com से रजिस्टर की गई। फ़िलहाल यह साइट सस्पेंड दिख रही है। इस साइट के बारे में कोई और डेटा अभी उपलब्ध नहीं है।