पीलीभीत: मिलावट खोरी के खिलाफ अभियान, कई स्थानों पर छापेमारी
पीलीभीत(प्रमोद कुमार श्रीवास्तव)। खाद सुरक्षा व औषधि प्रशासन के जिला अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मिलावट खोरो के खिलाफ शुरू किये गए अभियान का मोर्चा खुद संभाल लिया है ।
छापेमारी के दौरान खाद सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के कई नामचीन मिष्ठान भंडार व निर्मल होटल पर भी छापा मारा। इस दौरान होटल के किचिन में गंदगी मिलनें पर सख्त नाराजगी व्यक्त की तथा संतोष मिष्ठान्न भंडार रेलवे स्टेशन चौराहा पर वासी लड्डुओं की विक्री करते पाये जाते पर करीब 10 किग्रा मिठाई को नष्ट कराया।
छापामार कार्रवाई के दौरान व्यापारियों द्वारा विरोध किये को लेकर अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी के सख्त रवैये को देख कर व्यापारियों का विरोध ठंडा पङ गया। शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली तक मिलावटखोरों के खिलाफ उनके विभाग द्वारा रोज छापा मार अभियान जारी रहेगा।
गौरतलब है कि इस महीने कई त्यौहार होने के कारण प्रशासन ने मिलावट खोरी पर लगाम कसने के लिए पहले से ही बड़ी तैयारियां की हैं। मिलावट खोरी के खिलाफ शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व खाद सुरक्षा व औषधि प्रशासन के जिला अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी स्वयं कर रहे हैं।