गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से दिग्विजय सिंह की छुटटी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी दिग्विजय सिंह को उनके पद से हटा दिया है। दिग्विजय सिंह की जगह गोवा में चेल्ला कुमार को और कर्नाटक में के.सी. वेणुगोपाल को कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि कर्नाटक में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
वहीँ गोवा में सत्ता के करीब होने के बावजूद कांग्रेस के हाथ से मौका जाता रहा और गोवा में सत्ता हाथ से जाने के लिए बीजेपी नेताओं ने भी कांग्रेस महासचिव और प्रभारी दिग्विजय सिंह को ज़िम्मेदार ठहराया था।
कांग्रेस सूत्रों की माने तो हाईकमान ने गोवा में नाटकीय ढंग से बीजेपी की सरकार बनने पर पूरी स्थति की समीक्षा की थी। वहीँ यह भी कहा जा रहा है कि असम में हुए विधानसभा चुनावो में कई अहम निर्णय न ले पाने के चलते भी कांग्रेस हाईकमान दिग्विजय सिंह से पहले से नाराज़ था।
वहीँ सूत्रों ने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावो के बाद हर राज्य की अलग से समीक्षा की जा रही है। अभी मुमकिन है कि कुछ अन्य राज्यों के प्रभारियों को भी बदला जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि जल्द ही कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र हाईकमान कई बड़े कदम भी उठा सकता है।